सलमान की नो एंट्री सीक्वल के बाद ऋतिक रोशन का एक और धमाका!
हाल ही में ऋतिक रोशन के बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार पर बायोपिक करने की खबरें तेज़ थीं। विकास बहल की इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन और आनंद की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं।
वहीं ये भी तय हुआ कि फिल्म में कैटरीना कैफ होंगी। लेकिन अब ऋतिक रोशन ने फिर से एक बार चौंका दिया है। उन्होंने पुष्टि की कि वो केवल फिल्म के लिए बातचीत कर रहे हैं। अभी उन्होंने फिल्म साइन नहीं की।

गौरतलब है कि आजकल ऋतिक रोशन का पहले किसी फिल्म से नाम जुड़ता है और फिर ऋतिक उन खबरों का खंडन करते हैं। इससे पहले उनका नाम रैंबो रीमेक से जुड़ा जो अब टाईगर श्रॉफ कर रहे हैं।
इसके बाद उनका नाम सलमान खान की नो एंट्री सीक्वल से जुड़ा जिसके बारे में भी ऋतिक ने साफ किया कि वो ये फिल्म नहीं कर रहे हैं।
अब आनंद कुमार बायोपिक में सब कुछ फाइनल लग रहा है, सिवाय ऋतिक रोशन के मूड के। वैसे भी ऋतिक रोशन का मूड हमेशा से ऐसा रहा है कि कई बार वो फिल्में करने का वादा करने के बाद फिल्म छोड़ देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
