क्या कहा रितिक रोशन ने 50 करोड़ में साइन की 'मोहनजोदड़ो'?
हिंदी सिनेमा के एकमात्र हॉलीवुड स्टाइल के हीरो रितिक रोशन के बारे में खबर आ रही है कि वो अपनी आने वाली फिल्म 'मोहनजोदड़ो' के लिए 50 करोड़ फीस ले रहे है, जिसके बाद वो हिंदी सिनेमा के सबसे महंगे एक्टर बन गये हैं। फिल्म 'मोहनजोदड़ो' का निर्माण पीरयड मूवी बनाने वाले आशुतोष गोवारिकर कर रहे हैं। कहा जा रहा है रितिक इस फीस के बाद फिल्म का प्राफिट नहीं लेंगे।
रितिक रोशन ने 50 करोड़ में साइन की 'मोहनजोदड़ो'
इस फिल्म का निर्माण यूटीवी मोशन करने वाला हैं जिसने आशुतोष के साथ इस फिल्म के सिलसिले में 125 करोड़ की डील की है। आशुतोष की फिल्म 'मोहन जोदड़ो' 22 जनवरी, 2016 को रिलीज होगी। रितिक रोशन अभिनीत 'मोहन जोदड़ो' से पूजा हेगड़े के अभिनय की पारी शुरू हो रही है। फिल्म 22 जनवरी, 2016 को रिलीज होनी है।
फिल्म की शूटिंग अक्टूबर, 2014 में शुरू होनी है और इसका पहला शेड्यूल दक्षिण अफ्रीका में फिल्माया जाएगा। आपको बता दें कि फिल्म का पहला शेड्यूल सिंधु घाटी सभ्यता की पृष्ठभूमि लिए हुए, जो दक्षिण अफ्रीका में शुरू होगा।
'बैंग बैंग' में रितिक ने जो किया वो हॉलीवुड में भी नहीं हुआ
मालूम हो कि साल 2008 में आयी रितिक-आशुतोष की फिल्म जोधा-अकबर फिल्मी कैनवस पर एक खूबसूरत प्रेमकहानी को अंकित किया था। इसलिए फिल्म 'मोहन जोदड़ो' से भी लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं देखते हैं यह उम्मीदें पूरी होती हैं या नहीं?
रितिक रोशन के बारे में आगे पढ़ने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...


Click it and Unblock the Notifications











