..................... Hrithik Roshan- Deepika Padukone all set to bring a blockbuster on 75th Republic day, Fighter Motion Poster - Hindi Filmibeat

Fighter First Look: 75वें गणतंत्र दिवस पर ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण लेकर आ रहे हैं धमाकेदार एक्शन एंटरटेनर

hrithik-roshan-deepika-padukone-all-set-to-bring-a-blockbuster-on-75th-republic-day-fighter-teaser

Fighter First Look: ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म 'फाइटर' की पहली झलक फैंस के सामने आ चुकी है और सभी इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। इस बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर ने पहले मोशन पोस्टर के साथ दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है।

बता दें कि यह एरियल एक्शन के क्षेत्र में बॉलीवुड का पहला प्रयास है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के साथ, 'फाइटर' के पहले मोशन पोस्टर से पर्दा उठाते हुए अपने पंख फैला दिए हैं, जिसका शीर्षक 'स्पिरिट ऑफ फाइटर' है। यह टीज़र देशभक्ति के उत्साह से गूंजता है।

भारत की पहला एरियल एक्शन फिल्म

इस मोशन पोस्टर में लीड स्टार कास्ट को देखा जा सकता है। निर्माताओं ने 'फाइटर' को बड़े-स्क्रीन के सिनेमाई अनुभव के लिए डिज़ाइन किया है। इसे कई असल जगहों पर शूट किया गया है और ग्लोबल स्क्रीन के लिए पहले कभी न देखे गए सीन्स को हासिल करने के लिए लेटेस्ट सिनेमाई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, फिल्म में सुपरस्टार ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे हैं। वहीं, वॉर और पठान की जबरदस्त सफलता के बाद सिद्धार्थ आनंद से भी उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से वायाकॉम18 स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत, 'फाइटर' सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित है और इसमें ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर लीड रोल में नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म भारत के 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या, 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Read more about: fighter
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X