Krrish 4 को लेकर बड़ी अपडेट, अब एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन की भी कमान संभालेंगे Hrithik Roshan

Hrithik Roshan Debut As A Director: ऋतिक रोशन बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि इंडस्ट्री में उनका पूरे 25 साल हो चुके हैं। लेकिन अब 25 साल बाद वह एक्टर के साथ-साथ एक नई जिम्मेदारी भी संभालने जा रहे हैं। दरअसल उनकी फिल्म कृष 4 का लंबे वक्त से हर किसी को इंतजार है। अब जल्दी ही ये बड़े पर्दे पर आने वाली है।
लेकिन यहां पर बड़ी खबर तो यह है कि इस बार कृष 4 के एक्टर ऋतिक रोशन तो रहेंगे ही। लेकिन इसके साथ-साथ वह इस फिल्म का डायरेक्शन भी करने वाले हैं। इस फिल्म से वह बताओ डायरेक्टर डेब्यू करने जा रहे हैं। हालांकि इससे पहले कृष के जितने भी पार्ट आए हैं उनका निर्देशन और निर्माण उनके पिता राकेश रोशन द्वारा किया गया।
लेकिन अब इस बार ऋतिक रोशन अपने पिता की गद्दी संभालने वाले हैं। हालांकि इस फिल्म में प्रोड्यूसर राकेश रोशन के साथ आदित्य चोपड़ा भी होने वाले हैं। यानी कि ये यश राज फिल्म्स का सह-निर्माण होने वाला है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यशराज फिल्म्स के साथ में ऋतिक रोशन ने 'धूम' में भी काम किया है।
कृष फ़िल्म की फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2003 में फिल्म 'कोई मिल गया' से हुई थी। साल 2006 में कृष और 2013 में कृष 3 आई थी। हालांकि कुछ साल पहले ही फिल्म कृष 4 की घोषणा हो चुकी है। लेकिन इस पर कोई भी अपडेट नहीं आ रहा था। हालांकि अब जल्दी ही परदे पर यह फिल्म देखने के लिए मिलेगी।
राकेश रोशन ने भी इस फिल्म को लेकर कहा कि "मैं कृष 4 के निर्देशन का दायित्व अपने बेटे ऋतिक रोशन को सौंप रहा हूं। उन्होंने ही इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत मेरे साथ की थी। इसको उन्होंने जिया, महसूस किया और इसके बारे में सपने भी देखे हैं। उनके पास इस फिल्म के सफर को अगले दशकों तक दर्शकों के साथ आगे ले जाने का एक जबरदस्त विजन है।"
राकेश रोशन ने आगे यह भी कहा कि मुझे उनको एक ऐसी फिल्म के लिए निर्देश की टोपी पहने हुए देखकर काफी गर्व हो रहा है। जो कि एक परिवार के तौर पर हमारे लिए बहुत ही ज्यादा मायने रखता है। खान की रितिक रोशन ने भी पहले ही हिंट दे दिया था कि वह डायरेक्शन करना चाहते हैं क्योंकि वह अपने पिता को बचपन से ही फिल्म डायरेक्टर करते हुए देख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications