फरहान अख्तर शिबानी डांडेकर की शादी के वीडियो: बारात में इस गाने पर नाचते दिखे बेस्ट फ्रेंड ऋतिक रोशन
फरहान अख्तर और शिबानी डांडेकर 21 फरवरी को कोर्ट में शादी करेंगे। इससे पहले, दोनों, खंडाला में शादी की बाकी रस्में पूरी कर चुके हैं। शिबानी और फरहान की हल्दी, मेहंदी और संगीत की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हैं। अब दोनों की शादी की भी कुछ तस्वीरें और वीडियो बाहर आ चुके हैं।
इनमें से एक वीडियो में फरहान अख्तर के बेस्ट फ्रेंड ऋतिक रोशन उनकी बहन फराह खान के साथ बारात में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। गाना भी बेहद खास है। फरहान भी इस वीडियो में झूमते हुए नज़र आ रहे हैं। क्योंकि गाना है फरहान अख्तर की डेब्यू फिल्म दिल चाहता है का टाईटल ट्रैक।

फरहान अख्तर ने दिल चाहता है के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और इस फिल्म में हीरो की पहली पसंद ऋतिक रोशन ही थे। बात करें शादी की तो फरहान और शिबानी की शादी बेहद खास थी। क्योंकि इस शादी में दोनों ने ना सात फेरे लिए और ना ही चर्च गए। निकाह भी नहीं हुआ।

बहनों की तैयारी
फरहान अख्तर की बहन ज़ोया अख्तर और फराह खान ने शादी से ये प्यारी सी तस्वीर शेयर की। फराह खान की मां मेनका ईरानी और फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी बहनें हैं।

शादी में ली कसमें
शादी पर फरहान अख्तर और शिबानी डांडेकर ने केवल एक दूसरे को कुछ वचन दिए और इन्हें ज़िंदगी भर निभाने का वादा किया।

पहुंचा पूरा रोशन परिवार
इस शादी में पूरे रोशन परिवार ने शिरकत की। फरहान अख्तर के बेस्ट फ्रेंड ऋतिक रोशन, शादी में अपने विक्रम वेधा लुक में नज़र आए।

रियलिटी शो में हुई थी मुलाकात
गौरतलब है कि फरहान अख्तर और शिबानी डांडेकर की मुलाकात एक रियलिटी शो के सेट पर हुई थी जिसे फरहान अख्तर होस्ट कर रहे थे और शिबानी डांडेकर उस शो की प्रतिभागी थीं।

Vj -होस्ट शिबानी
शिबानी डांडेकर पेशे से एक सिंगर, वीजे और होस्ट हैं। भारत में वो मशहूर हुई थीं आईपीएल होस्ट करने के दौरान। इसके अलावा उन्होेंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी हिस्सा लिया था।

शादी मुबारक
फरहान और शिबानी, कोर्ट में अपनी शादी 21 फरवरी को रजिस्टर करेंगे। हमारी ओर से भी उन्हें ज़िंदगी के अगले पड़ाव में कदम रखने की ढेर सारी बधाईयां।


Click it and Unblock the Notifications