ऋतिक रोशन ने इस गाने पर किया डांस, जैकी चैन के साथ दिया पोज, वीडियो वायरल

कुछ समय से लगातार रेड सी फिल्म फेस्टिवल चर्चा में रहा है और लगातार कई सितारों की तस्वीरें और वीडियो वहां से सामने आए हैं। इस वक्त सुपरस्टार ऋतिक रोशन का एक वीडियो और तस्वीर सामने आई है जो कि काफी पसंद की जा रही है। जी हां, ऋतिक रोशन के फैंस के लिए ये किसी शानदार ट्रीट से कम नहीं है क्योंकि ऋतिक रोशन इस वीडियो में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वो चीन के सुपरस्टार जैकी चैन के साथ भी पोज करते हुए दिख रहे हैं।
जी हां, ऋतिक रोशन के इस वीडियो में आप देखेंगे कि वो कहो ना प्यार है के गाने 'एक पल का जीना' पर डांस करते काफी शानदार लग रहे हैं। इस वीडियो की खास बात ये थी कि वहां पर किसी तरह का कोई संगीत नहीं था तो सुपरस्टार खुद ही गाना गा रहे थे और डांस कर रहे थे।
उनका वो मशहूर स्टेप देखकर फैंस भी काफी खुश हुए और चिल्लाने लगे। इसके अलावा उनको जैकी चैन के साथ भी देखा गया था इसपर उनके फैंस कमेंट्स कर रहे हैं।
रेड सी फिल्म फेस्टिवल की बात करें तो इस दौरान शाहरुख खान, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान और सोनम कपूर जैसे स्टार्स नजर आए थे।
वर्कफ्रंट पर ऋतिक रोशन इस वक्त फिल्म फाइटर को लेकर बिजी हैं और लगातार इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फाइटर की शूटिंग करके लौटने के बाद ही ऋतिक रोशन इस फेस्टिवल में पहुंचे और इस हिस्सा बने थे।


Click it and Unblock the Notifications