टाइगर श्रॉफ की हीरोइन बनेंगी ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन! मिली बॉलीवुड की दूसरी फिल्म

Pashmina Roshan's next film: राजेश रोशन की बेटी और ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन सोशल मीडिया पर काफी लाइमलाइट में रहती हैं। वह सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली स्टार किड हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पहली फिल्म, इश्क विश्क रिबाउंड, की घोषणा के बाद सुर्खियां बटोरीं।
वहीं, अब पश्मीना रोशन को उनकी पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही दूसरी फिल्म मिल गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो अपने दूसरे प्रोजेक्ट में पश्मीना टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फिलहाल इस फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है, लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है।
कार्तिक के साथ डेटिंग की अफवाहें
कुछ महीनों पहले पश्मीना अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में आई थीं। अफवाहें थी कि पश्मीना और कार्तिक आर्यन के बीच नजदीकियां हैं। न्यू ईयर के दौरान दोनों ने फ्रांस से अपनी तस्वीरें भी अलग अलग, लेकिन एक ही समय पर पोस्ट की थीं। हालांकि कार्तिक ने डेटिंग की अफवाहों से इंकार किया था।
बहरहाल, सोशल मीडिया पर पश्मीना अपने भाई ऋतिक रोशन की तरह ही अपने डांस टैलेंट को भी दिखाती रहती है। वह अपनी पहली फिल्म में रोहित सराफ, जिब्रान खान और नालिया ग्रेवाल के साथ नजर आएंगी।
वहीं, टाइगर श्रॉफ की बात करें तो फिलहाल एक्टर की गणपत और बड़े मियां छोटे मियां रिलीज के लिए तैयार है। पिछले दिनों ये भी रिपोर्ट्स आई थीं कि टाइगर अब रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











