ऋतिक रोशन ने राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाली पहली मैथिली फिल्म को दी बधाई, निर्माता ने दी प्रतिक्रिया

By Filmibeat Desk

नीतू चन्द्रा द्वारा निर्मित और नितिन चंद्रा द्वारा निर्देशित फिल्म 'मिथिला मखान' ने मैथिली भाषा में पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीत कर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि पर, ऋतिक रोशन ने टीम को बधाई देते हुए ट्विट किया है। बता दें, ऋतिक ने अपनी फिल्म सुपर 30 में एक बिहारी गणितज्ञ आनंद कुमार की भूमिका निभाई है। जिसके लिए उन्हें बेहद सराहा गया था।

जैसे ही ऋतिक को इस बारे में पता चला, अभिनेता ने अपने ट्विटर पर फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर साझा किया और लिखा, "Taking a moment to congratulate Neetu & Nitin Chandra. The siblings who joined forces to back a film they believed in. And they made History! Here's the first ever Maithili film from Bihar to win the National Award. Keep up the good work 👏🏻"

Hrithik Roshan

ऋतिक रोशन अच्छे कंटेंट और प्रतिभाशाली लोगों की प्रशंसा और समर्थन करने के लिए हमेशा आगे रहे है। और इस क्षेत्रीय फिल्म का समर्थन करने के लिए आगे आने वाले वह पहले सुपरस्टार है।

ऋतिक के ट्विट पर नीतू चंद्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- बहुत धन्यवाद ऋतिक। चंपारण टॉकीज (प्रोडक्शन हाउस) फिल्मों के द्वारा बिहार के संगीत और संस्कृति में योगदान करने की कोशिश कर रहा है। आप जैसे सितारों का साथ आना, इस अभियान को और भी मजबूत बनाता है। बॉलीवुड से आप पहले सितारे हैं जो मैथिली भाषा की राष्ट्रीय विजेता फिल्म के साथ खड़े हैं। धन्यवाद।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X