ऋतिक रोशन का खुलासा, 2020 में नहीं रिलीज होगी कृष 4, फैंस के लिए बुरी खबर !
ऋतिक रोशन की सुपर 30 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका लगातार जारी है। ये फिल्म 17 दिनों में 125 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। आनंद कुमार की भूमिका में ऋतिक रोशन को दर्शकों ने पसंद किया। एक चैनल से अपनी इस फिल्म की सफलता पर बातचीत के दौरान ऋतिक रोशन ने कृष 4 को लेकर भी अहम जानकारी दी है।
बता दें कि पिछले साल एक्टर ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर उनके पिता राकेश रोशन ने कृष 4 को 2020 क्रिसमस पर रिलीज करने की घोषणा की। तब से लेकर अब तक फिल्म से जुड़ी किसी भी तरह की नई अपडेट सामने नहीं आयी है।

फिलहाल अब खुद ऋतिक रोशन ने कृष 4 से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें शेयर की हैं। ऋतिक ने बताया कि कृष 4 बन रही है। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि उसकी स्किप्ट अभी फाइनल स्टेज पर है।


Click it and Unblock the Notifications