ऋतिक रोशन ने कंफर्म किया ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 और रामायण के रोल - देव और रावण बनने का मिला है ऑफर
ऋतिक रोशन इस समय अपनी आने वाली फिल्म विक्रम वेधा प्रमोट कर रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान, ऋतिक रोशन से उनके दो चर्चित किरदारों के बारे में पूछा गया - देव और रावण। ऋतिक रोशन का नाम जहां अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 देव में देव के किरदार के लिए लिया जा रहा है। वहीं उनका नाम नितेश तिवारी की रामायण में रावण के किरदार से जुड़ा है।
ऋतिक रोशन ने जवाब देते हुए कहा, अभी तो फिलहाल फाईटर पर काम चल रहा है। लेकिन उम्मीद करता हूं कि वो जो दो नाम आप ले रहे हैं वो दोनों फिल्में भी बन पाएं। बस मनाते रहिए। बाकी तो कुछ नहीं हो रहा है।

गौरतलब है कि ऋतिक रोशन इस समय विक्रम वेधा से धमाकेदार वापसी करने को तैयार हैं। फिल्म के ट्रेलर में ही ऋतिक रोशन के अंदाज़ और लुक को काफी पसंद किया गया है और साउथ की इसी नाम की फिल्म का रीमेक होने के बावजूद, फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। ये ऋतिक रोशन के करियर की 25वीं फिल्म है।

कई फिल्मो से जुड़ा है नाम
ऋतिक रोशन विक्रम वेधा के बाद यशराज फिल्म्स की फाईटर पर काम वापस शुरू करेंगे। लेकिन इस बीच उनका नाम कई और फिल्मों से जोड़ा जा रहा है। खबरों की मानें तो करण जौहर अब अपने करियर की पहली एक्शन फिल्म डायरेक्ट करने जा रहे हैं जिसका बजट भव्य होगा।इस एक्शन फिल्म के हीरो कोई और नहीं बल्कि ऋतिक रोशन होंगे। करण जौहर ने ऋतिक रोशन को आखिरी बार अपनी फिल्म कभी खुशी कभी ग़म में 21 साल पहले डायरेक्ट किया था। तब से करण ऋतिक के साथ दोबारा काम करने का मौका तलाश रहे थे।

शुरू कर चुके हैं Tranformation
फिलहाल ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाईटर पर काम करना शुरू कर चुके हैं। ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ आनंद 2019 में वॉर के साथ इतिहास बना चुके हैं और उससे पहले बैंग बैंग के साथ। फाईटर, इस जोड़ी की तीसरी फिल्म है और फैन्स को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। खासतौर से इसलिए क्योंकि ऋतिक और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को फैन्स काफी समय से एक साथ देखना चाहते हैं। इस फिल्म के लिए ऋतिक अपना Transformation भी शुरू कर चुके हैं

कब आएगी कृष 4?
इसके अलावा ऋतिक रोशन ने पिछले साल एक सोशल मीडिया पोस्ट के साथ ये तो कंफर्म कर दिया है कि कृष 4 आएगी। लेकिन कब, ये किसी को नहीं पता है। फिल्म पर काम शुरू हो चुका है, इस बात की पुष्टि खुद राकेश रोशन ने की थी। वहीं जब से ऋतिक रोशन ने भी कृष 4 की पुष्टि की है तब से फिल्म को लेकर ढेरों Fan Theories चर्चित हैं। अब इनमें से कोई फैन थ्योरी सच निकलती है या फिर कृष 4 की कहानी बिल्कुल अनोखी होगी, इसके लिए तो केवल फिल्म का ही इंतज़ार करना होगा।

वॉर 2 और स्पाई यूनिवर्स के चर्चे
यशराज फिल्म्स की वॉर की सफलता के बाद इस फिल्म के सीक्वल के चर्चे काफी ज़ोरों पर हैं। सिद्धार्थ आनंद ने एक इंटरव्यू में कंफर्म भी किया है कि 2022 से वॉर सीक्वल पर काम शुरू हो जाएगा। 2019 में आई इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीता था और उस साल की सबसे कमाने वाली फिल्म बनी थी। माना जा रहा है कि वॉर 2 के बाद आदित्य चोपड़ा वॉर के कबीर, पठान और टाईगर को लेकर एक स्पाई यूनिवर्स तैयार कर सकते हैं।

और भी फिल्मों से जुड़ा नाम
इसके अलावा ऋतिक रोशन का नाम अफवाहों में कुछ फिल्मों से जु़ड़ा है। माना जा रहा है कि फराह खान और रोहित शेट्टी सत्ते पे सत्ता रीमेक बना रहे थे जो ऋतिक रोशन को ऑफर की गई थी लेकिन ऋतिक ने ये फिल्म छोड़ दी। इसके अलावा रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन के साथ संजय लीला भंसाली, सलमान खान की छोड़ी हुई फिल्म इंशाल्लाह पर काम वापस शुरू कर सकते हैं। अब इनमें से कितनी फिल्में परदे पर उतरती हैं और कितनी कागज़ पर रह जाती हैं ये तो अगला साल ही बताएगा। इनके अलावा ऋतिक का नाम KN Rao और सौरव गांगुली की बायोपिक से भी जुड़ चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











