खुलासा: हॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार यह शानदार एक्टर
[बॉलीवुड न्यूज] ऋतिक रोशन ने फाइनली अपनी हॉलीवुड डेब्यू की पुष्टि कर दी है। हालांकि अभी फिल्म के नाम और कास्ट से जुड़ी से कोई भी बात सामने नहीं आई है, लेकिन ऋतिक ने एक इवेंट के दौरान कहा, हां, इस साल मैं एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम कर रहा हूं।
ऋतिक रोशन के फैंस के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं। 15 सालों में बॉलीवुड में अपनी अहम जगह बनाने वाले ऋतिक ने अपने टैलेंट से सबके दिलों को जीता है। दर्शक हो या समीक्षक, ऋतिक रोशन की फिल्मों की च्वॉइस को सबने सराहा है।
कुछ समय पहले ऋतिक ने बयान भी दिया था कि, 'फिलहाल मेरे सामने कई हॉलीवुड ऑफर हैं। मैं स्क्रिप्ट पढ़ भी रहा हूं, लेकिन फिलहाल मुझे कोई भी कहानी इतनी पसंद नहीं आई कि मैं उसमें काम करूं।' बहरहाल, लगता है ऋतिक को आखिरकार उनकी पसंद की स्क्रिप्ट मिल ही गई। जिसके साथ अब वे हॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं।
बॉलीवुड को इस साल होगा 500 करोड़ का नुकसान!
फिलहाल, ऋतिक रोशन आशुतोष गोवारिकर की फिल्म मोहनजो दाड़ो की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म 16 अगस्त 2016 को रिलीज होगी। आशुतोष गोवारिकर की इस ड्रीम प्रोजेक्ट का सभी को बेसब्री से इंतजार है।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

