बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रौशन और पत्नी सुजैन खान का तलाक

अपने बयान में ऋतिक ने कहा कि मैं चाहता हूं कि इस बुरी खबर के बावजूद मेरे प्रशंसक निराश न हों और लोगों का शादी की संस्था में विश्वास बना रहे। मुझे शादी की संस्था में पूरा विश्वास है और मैं इसकी तहे दिल से इज्जत करता हूं। एक बार फिर मैं अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मरी सेहत के लिए चिंता और प्रार्थनाएं कीं। मेरा इलाज बिल्कुल सही तरीके से चल रहा है और मैं जल्द ही अपने काम पर लौटूंगा, धन्यवाद।
मुंबई से हमारी संवाददाता ने बताया कि कृष 3 की रीलीज होने के समय से ही ऋतिक और सुजैन के रिश्तों में दरार की बातें सामने आ रही थीं और ऐसा बताया जा रहा था कि दोनों में जल्द ही तलाक हो सकता है। हालांकि तलाक के कारणों पर ना तो ऋतिक रौशन ने कुछ बताया है और ना ही सुजैन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आई है। सूत्रों की मानें तो बॉलीवुड के एक सुपर हिट अभिनेत्री इस तलाक का कारण है। मालूम हो कि ऋतिक और सुजैन बचपन के दोस्त थे और 2000 में इन दोनों की शादी हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











