..................... ऋतिक रोशन ने सिनेमाघरों में पूरे किये 100 दिन | Hrithik Roshan completes more than 100 days in theatres, with Super 30 and War - Hindi Filmibeat

ऋतिक रोशन की धमाकेदार पारी- बैक टू बैक सुपरहिट फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में पूरी की सेंचुरी

साल 2019 ऋतिक रोशन के लिए काफी शानदार रहा है। सुपर 30 और वॉर के साथ एक के बाद एक लगातार दो सुपरहिट फिल्में देने के बाद, ऋतिक ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। हाल ही में आई खबरों के मुताबिक, उनकी फिल्म वॉर ने सिनेमाघरों में रिलीज के 50 सफल दिन पूरे कर लिए हैं। ऋतिक रोशन और टाइगर श्राफ स्टारर यह फिल्म साल 2019 की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है।

ऋतिक इस साल 100 से अधिक दिनों तक सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करते रहे हैं। पहले, सुपर 30 ने 50 दिनों का सफ़र तय किया था और अब, वॉर ने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे कर लिए हैं। यह शानदार रिकॉर्ड है और कोई शक नहीं कि ऋतिक फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित होंगे।

'पागलपंती' फ़िल्म रिव्यू: बिल्कुल सही है फिल्म की टैगलाइन, ''दिमाग का इस्तेमाल ना करें''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X