..................... Hrithik Roshan completes first action sequence in UAE for Vikram Vedha | ऋतिक रोशन ने विक्रम वेधा का पहला एक्शन सीक्वेंस किया पूरा - Hindi Filmibeat

ऋतिक रोशन ने यूएई में 'विक्रम वेधा' के लिए पहला एक्शन सीक्वेंस किया पूरा, सैफ अली खान से होगी भिड़ंत

पिछले दिनों ही ऋतिक रोशन ने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरु करने की जानकारी पोस्ट की थी। अब सुपरस्टार ने फिल्म 'विक्रम वेधा' के पहले एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग भी पूरी कर ली है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ स्टंटमैन ने ऋतिक के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा- 'अब तक के सबसे शानदार एक्शन दृश्यों में से एक'।

बता दें, विक्रम वेधा इसी नाम से बनी सुपरहिट तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक है, जिसमें विजय सेतुपति और आर माधवन ने मुख्य किरदार निभाए थे और खूब तारीफें बटोरी थीं। अब इसके हिंदी रीमेक में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान साथ नजर आने वाले हैं।

Hrithik Roshan

स्टंट कलाकार मंसूर अली खान ने शूट सेट से तस्वीरों की एक सीरीज साझा की और लिखा, "पहला क्रेजी एक्शन सीक्वेंस किया है। !! चीयर्स टू ऋतिक रोशन और सभी स्टंट बॉयज़ !!"

बता दें, इन एक्शन दृश्यों को अबू धाबी में शूट किया गया है। फिल्म में सैफ एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आने वाले हैं और डॉन बनेंगे ऋतिक। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'विक्रम एक बहुत मजबूत, सफल और समझदार आईपीएस अफसर है। वो बहुत डायनामिक और ताकतवर है..'

फिल्म को पुष्कर-गायत्री डायरेक्ट करेंगे, जिन्होंने ओरिजिनल तमिल फिल्म का निर्देशन किया था। यह 30 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।

यशराज बैनर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वॉर' के बाद ये ऋतिक की पहली फिल्म है जिसकी शूटिंग उन्होंने शुरू की है। इस बीच दीपिका पादुकोण के साथ उनकी एक फिल्म 'फाइटर' की घोषणा हो चुकी है। जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X