आर्यन खान के सपोर्ट में आए ऋतिक रोशन, सोशल मीडिया पर लिखा एक दिल छूने वाला लंबा चौड़ा पोस्ट
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कस्टडी में रखा है। ड्रग्स मामले में आर्यन का नाम आते ही एक ओर जहां सोशल मीडिया पर बॉलीवुड, शाहरुख खान और स्टारकिड्स को काफी ट्रोल किया जा रहा है। वहीं, इंडस्ट्री के कई कलाकारों से शाहरुख के लिए सपोर्ट दिखाया।
सलमान खान समेत कई सेलेब्स शाहरुख के घर भी पहुंचे थे। बहरहाल, अब सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने आर्यन खान के प्रति अपना सपोर्ट दिखाया है और आर्यन के नाम सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है।

ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर आर्यन की तस्वीर शेयर करते हुए ओपन लेटर लिखा- "माय डियर आर्यन, अजीब सफ़र है ज़िन्दगी। यह बहुत अच्छी है क्योंकि यह अनिश्चित है। जिंदगी आपको अलग अलग परिस्थितियों में डालती है लेकिन भगवान दयालु है। वो सिर्फ मजबूत लोगों के सामने ही कठिन परिस्थिति खड़ा करता है। इस कोहाहल के बीच खुद को संभालने का दबाव महसूस करते हुए भी तुम जानते हो कि तुम खास हो। और मुझे पता है कि तुम्हें इसे अभी महसूस करना चाहिए।
ऋतिक ने आगे लिखा- "क्रोध, भ्रम, लाचारी.. आह, ये सभी चाजें जो तुम्हारे अंदर के नायक को मार सकती है। लेकिन सावधान रहो, क्योंकि सही चीजें तुम्हारे अंदर की अच्छाई, दयालुता और प्यार को भी जला सकती है। अपने आप को जलने दो, लेकिन बस इतना ही.. गलतियां, असफलताएं, जीत, सफलता.. वे सभी समान हैं यदि आप जानते हैं कि कौन सा हिस्सा अपने पास रखना है और किसे अनुभव से दूर करना है। लेकिन समझ लो कि इन सबके साथ तुम आगे बढ़ सकते हो।
एक्टर ने पोस्ट एंड करते हुए लिखा- "मैंने तुम्हें बचपन से अब तक जाना है। स्वीकार करो (own it).. जो भी तुम्हारे अनुभव हैं उसे स्वीकार करो। वो तुम्हारे गिफ्ट हैं। मुझ पर विश्वास करो.. एक समय पर जब तो ये सभी जोड़कर देखोगे, सब समझ आएगा। तुम्हें सिर्फ खुद को शांत रखना है। शांत रहो, अवलोकन करो। ये पल तुम्हारे आने वाले कल के निर्माता हैं। और तुम्हारा कल एक चमकते सूरज की तरह होने वाला है। लेकिन इसके लिए आपको अंधेरे से गुजरना होगा। Calm , still , owning your own. And trusting the light. Within. It's always there.."


Click it and Unblock the Notifications
