रितिक पापा राकेश के लिए बने सहायक निर्देशक

राकेश का कहना है कि हम जब भी साथ काम करते हैं, तो रितिक मुझे सपोर्ट करते हैं। राकेश रोशन के फिल्म की शूटिंग गुरूवार से शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय और प्रियंका चोपड़ा भी काम कर रहे हैं।
रितिक इस फिल्म में एक्टिंग तो नहीं कर रहे हैं, लेकिन वह सहायक निर्देशक के तौर पर अपने पापा की हेल्प कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म के हर पहलू पर वो काफी ध्यान दे रहे हैं, रितिक कैमेरामैन को यह भी बता रहे हैं कि उन्हें किस किस तरह के शॉट लिए जाने चाहिए।
रितिक इससे पहले भी राकेश की फिल्मों में निर्देशक के तौर पर अपने पापा के साथ काम कर चुके हैं। इससे पहले भी फिल्म 'कोयला' और 'करण अर्जुन' में वो राकेश रौशन के साथ काम कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











