CONFIRM: शाहरूख खान vs ऋतिक रोशन.. 'कृष 4' की FINAL रिलीज डेट

By Neeti

ऋतिक फैंस के लिए खुशखबरी.. जी हां, राकेश रोशन की सुपरहिट फ्रैंचाइजी कृष की चौथी फिल्म.. 'कृष 4' के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। बता दें, कृष 4 साल 2018 के दिसंबर में रिलीज होने वाली है। जबकि पहले कृष 4 के लिए दिवाली लॉक की गई थी।

लेकिन इसी डेट को आमिर खान की यशराज फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के लिए भी फाइनल कर लिया गया। यानि, फिर से दो बड़ी फिल्मों का क्लैश। और हाल ही में ऋतिक ने अक्षय कुमार की रूस्तम से भिड़ने का अंजाम देख लिया है। इसीलिए कृष 4 ने आमिर खान से भिड़ने की गलती नहीं की।

[साल 2016.. आखिर एक साथ आ ही गए शाहरूख- सलमान खान!]

Krrish 4

लेकिन शाहरूख खान की फिल्म से क्लैश करना क्या कृष 4 से लिए सही रहेगा.. बहरहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों में कोई फिल्म अपनी डेट बदलेगी.. या.. होगा महा- क्लैश..

वैसे बता दें, शाहरूख खान को क्लैश किंग कहा जाता है। दिलवाले को छोड़कर शायद ही कभी शाहरूख की फिल्म, दूसरी फिल्मों से प्रभावित हुई हो! यहां जानें बॉलीवुड सुपरस्टार्स के यादगार टक्कर-

रूस्तम vs मोहनजोदड़ो

अक्षय कुमार की रूस्तम और ऋतिक की मोहनजोदड़ो ताजा उदाहरण है। जहां रूस्तम सुपरहिट हुई.. वहीं मोहनजोदड़ो ने बॉक्स ऑफिस पर पानी भी नहीं मांगा।

दिलवाले vs बाजीराव मस्तानी

पिछले साल दिलवाले और बाजीराव मस्तानी भी धमाकेदार क्लैश थी। दोनों बिग बजट फिल्में थीं। दोनों ने 100 करोड़ कल्ब में एंट्री ली थी। लेकिन दिलवाले रही फ्लॉप..

लगान- गदर

लगान और गदर दोनों ही फिल्में पीरियड ड्रामा थीं और बॉक्स ऑफिस की दोनों फिल्मों ने मिलकर बैंड बजा दी थी। हालांकि कमाई के मामले में गदर काफी आगे थी।

वीर ज़ारा- ऐतराज

अक्षय कुमार की ऐतराज़ को शाहरूख की वीर ज़ारा से सामना करना पड़ा। हालांकि ऐतराज सफल रही थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर शाहरूख खान के सामने कैसे टिक पाती।

जब तक है जान- सन ऑफ सरदार

2012 की दीवाली पर बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों की कमाई ताबड़तोड़ थी। शाहरूख खान की जब तक है जान और अजय देवगन की सन ऑफ सरदार एक साथ रिलीज़ हुई थी।

जानेमन- डॉन

यहां भी अक्षय कुमार- सलमान खान और शाहरूख खान के बीच जोरदार भिड़ंत हुई थी। लेकिन जीत हुई शाहरूख खान की..

ओम शांति ओम- सावंरिया

शाहरूख खान की ओम शांति ओम के सामने संजय लीला भंसाली की सावंरिया बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी थी।

गोलमाल 3- एक्शन रिप्ले

अजय देवगन की गोलमाल 3 ने अक्षय कुमार की एक्शन रिप्ले के सामने बाजी मारी मार ली थी.. धमाकेदार तरीके से..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X