#Stardom: बच्चे बच्चे के हाथ में हैं ऋतिक रोशन!
ऋतिक रोशन अब बच्चे बच्चे के हाथ में आने वाले हैं। दरअसल, एक खिलौना कंपनी, ऋतिक रोशन के किरदारों पर आधारित खिलौने मार्केट में लाना चाहती है और ऋतिक इस डील में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
यानि कि अगर ऋतिक ने हां कर दी तो बच्चा बच्चा कृष, धूम 2, बैंग बैंग और जोधा अकबर के किरदारों से खेलता दिखेगा। इस डील में ऋतिक का नया किरदार सरमन जो कि मोहनजोदड़ो का हीरो है, होगा या नहीं होगा, फिलहाल तय नहीं है।

ऋतिक रोशन का कहना है कि सुपरहीरो खिलौने हमेशा से उन्हें काफी पसंद है। अगर लड़कियां गुड़ियों से खेल सकती हैं, तो लड़कों के लिए भी गुड्डे होने चाहिए।
तो ऋतिक रोशन अब गुड्डा बनकर बच्चों के बेस्ट फ्रेंड बनना चाहते हैं। वैसे भी उनकी कृष फ्रेंचाइज़ी बच्चों में काफी लोकप्रिय है। लेकिन फिर भी अगर ऋतिक रोशन के ये खिलौने मार्केट में आए तो उन्हें टक्कर भी लेनी पड़ेगी।
[#MohenjodaroTrailer: 3 मिनट में निकाल ली गईं इतनी गलतियां!]
अभी तक बच्चों का फेवरिट छोटा भीम, पिकाचू और डोरीमॉन रहा है। और उनकी पसंद को फिलहाल तो कोई बदल नहीं पाया है। देखते हैं कि ऋतिक इन सुपरहीरो से टक्कर ले पाते हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











