लॉकडाउन में साथ रह रहे ऋतिक और सुज़ैन, बिल्कुल अलग तरीके से मनाया बेटे ऋहान का जन्मदिन
ऋतिक रोशन इस समय लॉकडाउन में अपने बच्चों के साथ अपना पूरा समय बिता रहे हैं और उनका साथ दे रही हैं उनकी एक्स वाईफ सुज़ैन खान जो ऋतिक के साथ उनके अपार्टमेंट में रह रही हैं।
ऋतिक और सुज़ैन ने बेटे ऋहान का जन्मदिन बिल्कुल ही अलग तरीके से मनाया। ऋहान के लिए एक बेहद प्यारा सा केक घर पर ही बेक किया गया।

लेकिन केक काटने से पहले ऋतिक का पूरा परिवार ऋहान के लिए बर्थडे सॉन्ग गाने के लिए मौजूद था। ऋतिक ने पूरे परिवार के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की।
दो फोन पर जहां ऋतिक के माता पिता और नानी थे। वहीं ऋतिक के लैपटॉप पर राजेश रोशन की पत्नी, दोनों बच्चे और ऋतिक की बहन सुनैना रोशन मौजूद थे। ऋतिक ने एक स्क्रीनशॉट लेकर ये तस्वीर भी शेयर की।
यहां देखिए कैसे मना ऋहान का जन्मदिन
View this post on InstagramA post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on


Click it and Unblock the Notifications











