ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग मनाई दिवाली, सामने आई सेलिब्रेशन की तस्वीर
कोरोना की वजह से लगभग दो सालों के बाद बॉलीवुड स्टार्स ने शानदार दिवाली का त्योहार मनाया है। लगभग सभी बड़े स्टार्स ने दिवाली के मौके पर पार्टी और गेट-टूगेदर किया। सोशल मीडिया पर इस साल बॉलीवुड स्टार्स की दिवाली की तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। वहीं, ऋतिक रोशन ने इस साल दिवाली अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग मनाई।

सबा आजाद ने दरअसल, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की जिससे साफ पता चल रहा है कि उन्होंने ऋतिक रोशन के परिवार के साथ इस साल दिवाली को धूमधाम से मनाया। सबा आजाद ने इंस्टाग्राम स्टोरी में कुछ तस्वीरों को साझा किया। इन तस्वीरों में ऋतिक रोशन और सबा आजाद साथ में नजर आ रहे हैं।
सबा आजाद ने ऋतिक रोशन के साथ एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें दोनों सफेद आउॉफिट में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने 'हैप्पी दिवाली' लिखा है। वहीं, उन्होंने कई दीयों की एक और तस्वीर को साधा किया जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'हमारे दीया जलाने के प्रयास को कैमरा में कैद करने के लिए शुक्रिया सुरनिका।'
सुरनिका ने भी अपने इंस्टाग्राम पर हैंडल पर उनके साथ की तस्वीरों को शेयर किया है। बता दें कि, सबा और ऋतिक रोशन के रिलेशनशिप की खबरें कुछ समय पहले ही सामने आई है। दोनों साथ में अली फज़ल और ऋचा चड्ढा के रिसेप्शन में भी नजर आए थे। आपको बता दें, ऋतिक रोशन ने साल 2000 में सुजैन खान के साथ शादी के बंधन में बंधे थे लेकिन 2014 में यह कपल अलग हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications












