38 के हुए रितिक रोशन, परिवार के साथ करेंगे सेलीब्रेट
अपनी आने वाली फिल्म अग्निपथ और कृष 2 की तैयारी में व्यस्त रितिक रोशन आज अपना 38 वां बर्थ डे मना रहे है लेकिन उनका मानना है कि वह किसी बड़े आयोजन के बजाय घर वालों के साथ मिलकर बर्थ डे मनाए ताकि इसी बहाने परिवार के साथ वह कुछ समय बिता सके।
इनके लिए यह दिन आम दिन की ही तरह है, हमेशा की तरह यह भी बस जिंदगी का एक और दिन है। खास दिन वही होता है जिस दिन आप कुछ नया सीख सकें, कोई बड़ी व नई शुरुआत कर सकें। मैं तो हर दिन को ही खास बनाने की कोशिश करता हूं। प्यार और खुशियां बांटने का हर संभव प्रयास करता हूं।
रितिक ने पार्टी के बारे में कोई प्लान नहीं किया है। वह फैमेली के साथ ही बर्थ डे मनाएंगे जिसमें फरहा खान और फरहान अख्तार साथ होंगे। रितिक ने कहा कि उन्होंने अब तक कई पार्टीज की हैं लेकिन अब उन्हें लगता है कि वे अब परिवार के साथ समय बिताए। साथ ही कहा वे अपने दोनों बेटों रेहान व रिधान के साथ समय बिताएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











