भरे इवेंट में गर्लफ्रेंड की हील्स हाथों में पकड़े घूमते रहे ऋतिक रोशन, मस्ती में चूर रही सबा आजाद

Recommended Video
Hrithik Roshan carries GF Saba Azad Heels: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद की हील्स पकड़े हुए खड़े हैं। ऋतिक और सबा को मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) के स्टार-स्टडेड लॉन्च में देखा गया।
एक ट्विटर यूजर द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में ऋतिक सबा की हील्स पकड़े नजर आ रहे हैं। ऋतिक सबा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है। इसके साथ ही नेटिजंस ऋतिक सबा की तस्वीर पर दिलचस्प रिएक्शन भी दे रहे हैं।
बता दें कि टॉम हॉलैंड जेंडया, गिगी हदीद, शाहरुख खान, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और वरुण धवन सहित बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई हस्तियों ने इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
ऋतिक और सबा ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रखी है और हाल ही में अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया। दोनों साथ में दिखाई देते रहते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, ऋतिक अगली बार सिद्धार्थ आनंद की अगली निर्देशित फिल्म 'फाइटर' में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications

