1 महीने नहीं 4 महीने के लिए बिस्तर पकड़ा रितिक ने
रितिक के चाहने वालों के लिए एक निराशा भरी खबर है कि उनका चहेता सितारा पूरे चार महीने फिल्मी सेट से दूर रहेगा क्योंकि उनके डॉक्टरों ने उन्हें शारीरिक श्रम नहीं करने को कहा है, क्योंकि इससे उनके ब्रेन पर असर पड़ेगा क्योंकि हाल ही में उनकी ब्रेन सर्जरी हुई है। हालांकि रितिक के लिए समय काटना काफी कष्टकारी है लेकिन फिर भी उन्हें यह ना चाहते हुए भी करना ही पड़ेगा।
अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि फिलहाल रितिक पूरी तरह से ठीक है और अपना पूरा समय वह अपनी आने वाली कृष 3 के प्रमोशन प्लान पर दे रहे हैं क्योंकि भले ही वह शूटिंग नहीं कर सकते हैं लेकिन फिल्म का प्रमोशन तो कर ही सकते हैं।
वैसे हो सकता है कि इन आने वाले चार महीने में आपको रितिक रोशन की बहुत सारी कविताएं पढ़ने को मिले क्योंकि रितिक बीते दिनों अपने खाली वक्त में कविताएं लिख रहे हैं जिससे लोगों को पता चला कि वह केवल बेस्ट एक्टर, डांसर और सिंगर के अलावा अच्छे कवि भी हैं।
गौरतलब है कि बीते 9 जुलाई को रितिक रोशन के ब्रेन की सर्जरी हुई है। उन्हें बैंग बैंग की शूटिंग के दौरान सिर पर चोट लगी थी। जिसके कारण उन्हें सिरदर्द की शिकायत हुई, डॉक्टरों ने जब उनका चेकअप किया तो पता चला कि उनके सिर के एक हिस्से पर खून का थक्का जम गया है जिसके कारण रितिक की सर्जरी करनी पड़ी। फिलहाल रितिक की बीमारी की वजह से बैंग बैंग और शुद्दि फिल्म की शूटिंग रूक गयी है।


Click it and Unblock the Notifications












