Alpha में ऋतिक रोशन की एंट्री ने कर दिया धमाका, पूरे ट्रेलर पर भारी पड़ गई सुपरस्टार की एक झलक
Hrithik Roshan in Alpha: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म अल्फा को लेकर चर्चा थी और अब इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यशराज फिल्म्स को लेकर मशहूर है कि वो स्पाई फिल्में काफी कमाल की बनाते हैं और इस लिस्ट में बहुत बड़े बड़े नाम शामिल हैं।

आलिया भट्ट और शरवरी के अलावा इस फिल्म में बॉबी देओल नजर आ रहे हैं और अनिल कपूर का लुक काफी हैरान करने वाला है। इस ट्रेलर को देखकर आप हैरान हो जाएंगे क्योंकि जिस तरह से आलिया भट्ट को दिखाया जा रहा है वो काफी अलग है।
लेकिन इन सबके बीच जो सबसे बड़ी चर्चा हो रही है वो है ऋतिक रोशन। जी हां, उनकी एक झलक ने इस ट्रेलर की महफिल लूट ली है।
अल्फा में ऋतिक रोशन की झलक
पूरे ट्रेलर में आलिया, शरवरी और बॉबी देओल धमाका करती दिख रही हैं। करीब ढाई मिनट के इस ट्रेलर में आपको काफी कुछ दिखेगा लेकिन अंत में एक जगह ऋतिक रोशन की बैठे दिखाया जाता है और शरवरी कहती हैं, ये बचाएगा हमें? इसके बाद ऋतिक रोशन की सिर्फ आंखें ही दिखाई देती हैं। फिर क्या था ट्रेलर को लेकर बात कर रहे हैं और सुपरस्टार को लेकर ऐसे ऐसे कमेंट्स आ रहे हैं कि आप दंग रह जाएंगे। ऋतिक रोशन के फैंस का कहना है कि वो सिर्फ इस एक सीन के चक्कर में अब फिल्म देखने जाएंगे।
क्या बोले लोग?
ऋतिक की झलक देखने के बाद यूट्यूब पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। पूरे ट्रेलर को छोड़ लोग सिर्फ इस कैमियो की बात कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''पूरे ट्रेलर पर भारी हैं वो कुछ सेकेंड।'' एक ने लिखा, ''अब तो फिल्म देखने जाना पड़ेगा।'' एक का कहना है, ''70 प्रतिशत इंपैक्ट ये कैमियो डालने वाला है।'' एक ने लिखा, ''ऋतिक रोशन का वॉर वाला अंदाज।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन ऋतिक की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications
