..................... Hrithik Roshan came out late night with his girlfriend Saba Azad in this way, got trolled - Hindi Filmibeat

देर रात गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ इस तरह से बाहर निकले ऋतिक रोशन, ट्रोलर्स ने लगा दी क्लास

Hrithik Roshan

Hrithik Roshan: बी-टाउन के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन वर्तमान समय में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार खबरों का हिस्सा बने रहते हैं। दरअसल अभिनेता अपनी पत्नी से तलाक के काफी समय बाद अब अभिनेत्री सबा आजाद (Saba Azad) को डेट कर रहे हैं। सबा आजाद और ऋतिक रोशन ने किसी से अपने रिश्ते को छुपाया नहीं हैं, दोनों अक्सर ही धूमने, पार्टी करने और डिनर करने साथ में जाते हैं। बीती रात एक बार फिर से जब सबा आजाद और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) डिनर डेट के लिए बाहर गए तो ट्रोलर्स ने अभिनेता की क्लास लगा दी।

सबा आजाद के साथ ऋतिक रोशन पहुंचे डिनर-

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन लंबे समय से खुद से 12 साल छोटी एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों पब्लिकली अपने प्यार का ऐलान कर चुके हैं और अक्सर लंच-डिनर डेट्स और वेकेशन पर साथ नजर आत हैं।

बीती रात को ऋतिक और सबा डिनर डेट के लिए निकले। उनके साथ ऋतिक के दोनों बेटे रिहान और रिदान भी थे। इन डिनर डेट के दौरान ऋतिक रोशन के अपनी बच्चों को छोड़कर अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ थाम रखा था, जो कि सोशल मीडिया यूर्जस को पसंद नहीं आया।

जैसे ही सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन और सबा आजाद का डिनर डेट वाला वीडियो वायरल हुआ तो कुछ लोगों ने तो काफी पसंद किया लेकिन कुछ ने क्लास लगाते हुए ऋतिक रोशन को बताया कि गर्लफ्रेंड के साथ साथ बच्चों पर भी ध्यान देना जरुरी है।

अभिनेता ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट-

बॉलीवुड के एक्शन हीरो ऋतिक रोशन इस वक्त अपनी फिल्म फाइटर को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं, इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ मुख्य किरदार में दीपिका पादुकोण दिखेंगी। इसके अलावा अभिनेता अपनी फिल्म कृष 4 को लेकर भी लाइमलाइट में हैं, फिलहाल इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। इसके अलावा, एक्टर वॉर 2 में भी अपनी भूमिका को दोहराएंगे, इसमें उनके सामने एनटीआर जूनियर होंगे। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म में कियारा आडवाणी भी होंगी।

Read more about: saba azad hrithik roshan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X