रितिक चले हॉलीवुड की ओर!

हॉलीवुड के बेट्र रैटनर बॉलीवुड के स्टार रितिक रोशन के साथ फिर से काम करना चाहते हैं। रैटनर का कहना है कि रितिक रोशन बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कलाकार हैं।

हॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता रैटनर इसके पहले रितिक के साथ उनकी फिल्म काइट्स में काम कर चुके हैं। रितिक रोशन रैटनर की फिल्म टॉवर हिस्ट को देखकर खासे प्रभावित हुए थे, इसके बाद उन्होंने रैटनर को इसके लिए बधाई भी दी थी।

ट्विटर पर रैटनर ने इसका जवाब देते हुए कहा था कि तुम भारत के बेस्ट एक्टर्स में से एक हो और जल्द ही तुम्हे मेरी फिल्म के लिए काम करना है। तो मेरी आने आने वाली फिल्म में रोल के लिए तैयार रहो।

आपको बता दें रैटनर ने काइट्स के अंग्रेजी संस्करण की एडिटिंग की थी, तभी से रितिक और रैटनर के बीच काफी गहरी दोस्ती हो चुकी है। इस वजह से अब वह चाहते हैं कि रितिक उनकी फिल्म में काम करें। यानि अब रितिक भी जल्द ही हॉलीवुड का रूख कर सकते हैं। रितिक के फैन्स को यह जानकर काफी खुशी होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X