ऋतिक रोशन ने एक छोटे से वीडियो के साथ किया कृष 4 का एलान, फैन्स ने शुरू किया जश्न

ऋतिक रोशन - प्रियंका चोपड़ा स्टारर राकेश रोशन की फिल्म कृष की रिलीज़ को 15 साल पूरे हो चुके हैं। 2006 में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने भारत को इसका पहला सुपरहीरो दिया था। और फिल्म का जश्न, फैन्स के साथ ऋतिक रोशन भी मना रहे हैं। लेकिन ऋतिक रोशन ने इस जश्न को दोगुना कर दिया कृष 4 के एलान के साथ।

एक छोटा सा वीडियो पोस्ट करते हुए ऋतिक ने लिखा - जो बीत गया वो बीत गया। अब जो आने वाला है वो देखने लायक होगा। साथ ही ऋतिक ने हैशटैग डाले - #15YearsofKrrish #Krrish4.

hrithik-roshan-breaks-the-internet-with-krrish-4-announcement-teases-with-a-video

ऋतिक रोशन के इस ट्वीट के बाद से फैन्स में जश्न का माहौल हो चुका है और ट्विटर पर फैन्स ये खुशी कृष 4 को लगातार ट्रेंड कर ज़ाहिर कर रहे हैं। अब हर कोई कृष की अगली किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ऋतिक रोशन ने भी साफ कर दिया है कृष 4 निश्चित रूप से पाइपलाइन में है।

पहले खबरें थीं कि ऋतिक फिल्म में तीन किरदारों में दिखाई देंगे जिनमें से एक विलेन होगा। लेकिन फिलहाल इस बात की पु्ष्टि किसी ने नहीं की है। अब ये तो तय है कि ऋतिक का फिल्म में ट्रिपल रोल होगा लेकिन सब पॉज़िटिव होगा या कुछ निगेटिव, इसके लिए इंतज़ार करना होगा। इस तरह की कई और अफवाहें फिल्म से जुड़ी हुई हैं जो हम आपको बता देते हैं। हालांकि इनमें से कितनी सच हैं और कितनी अफवाहें, ये तो वक्त ही बताएगा।

बाहुबली से लेगी टक्कर

बाहुबली से लेगी टक्कर

खबरों की मानें तो ये फिल्म कम से कम एक साल के लिए पोस्टपोन हो चुकी है और इसकी शुरूआत 2022 में हो सकती है। दरअसल, फिल्म में ऋतिक रोशन, तीन किरदारों में दिखाई दे सकते हैं और इन तीन किरदारों के लिए तीन अलग अलग लुक डिज़ाइन किए जा रहे हैं। और इन लुक की टक्कर है सीधा बाहुबली की देवसेना से।

लगेगा काफी समय

लगेगा काफी समय

जिस तरह, बाहुबली के किरदार, दो अलग अलग जेनरेशन में बेहद शानदार तरीके से ढलते दिखे उसी तरह, ऋतिक के तीनों लुक, तीन अलग जेनरेशन के होने चाहिए और बिल्कुल असली। इसके लिए फिल्म के प्री प्रोडक्शन में काफी समय लगने वाला है।

शाहरूख खान के साथ काम

शाहरूख खान के साथ काम

शाहरूख खान की रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट ने कृष 4 के वीएफएक्स की पूरी ज़िम्मेदारी ले ली है और वो एक एक सुपर विलेन बेहद शानदार तरीके से तैयार करने वाला है। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन कृष 3 में भी विलेन का किरदार निभाना चाहते थे।

फिर से दिखेगा जादू?

फिर से दिखेगा जादू?

अगर कहानी की बात करें तो माना जा रहा है कि इस बार फिल्म में कृष टाइम ट्रैवेल कर अपने पिता रोहित से मिलकर जादू को वापस लाने की तैयारी शुरू कर चुका है। इसलिए फिल्म में तीन जेनरेशन के तीन लुक तैयार किए जा रहे हैं।

दीपिका को किया गया अप्रोच

दीपिका को किया गया अप्रोच

अभी तक फिल्म की हीरोइन को लेकर कोई चर्चा नहीं है। हालांकि काफी पहले अफवाहें उड़ी थीं कि राकेश रोशन ने फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया है। लेकिन दीपिका ने तुरंत फिल्म के लिए कोई हामी नहीं भरी थी।

दो हीरोइनों पर हो रही चर्चा

दो हीरोइनों पर हो रही चर्चा

वहीं अफवाहों की मानें तो इस बार भी फिल्म में दो हीरोइनें होंगी। दीपिका के अलावा जिस दूसरे नाम की चर्चा ज़ोर शोर से हो रही है, वो हैं कृति सैनन। फिल्म में हीरोइन का किरदार भी तगड़ा है और ये हीरोइन कृष के साथ एक सुपरवूमन होगी।

गणपति पर मिला था आईडिया

गणपति पर मिला था आईडिया

गौरतलब है कि कृष 4 का पहला आईडिया राकेश रोशन को इस गणपति प्रतिमा को देखकर आया था। यहां कृष को ही गणपति का आकार दिया गया था और बस तुरंत कृष 4 पर काम शुरू हो गया था।

सुपरविलेन की पूरी फौज

सुपरविलेन की पूरी फौज

माना जा रहा है कि कृष इस बार सुपर विलेन की फौज से लड़ने वाला है और यही कारण है कि इस बड़े स्तर के वीएफएक्स के लिए राकेश रोशन ने शाहरूख खान की कंपनी रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट का सहारा लिया है।

प्रियंका चोपड़ा गायब

प्रियंका चोपड़ा गायब

ये तो लगभग तय है कि प्रियंका चोपड़ा अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। ऐसे में उनकी जगह कौन लेगा, दर्शक इस बात को जानने के लिए काफी उत्सुक हैं।

बस फैन्स कर रहे हैं इंतज़ार

बस फैन्स कर रहे हैं इंतज़ार

फिल्म में जादू का जादू तो दिखेगा लेकिन ये कितना अलग होगा और ऋतिक रोशन रोहित को वापस लाकर जादू के साथ अपनी तिकड़ी से दर्शकों का दिल कैसे जीतते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X