कल रात से वायरल हो रही है इस सुपरस्टार की अगली फिल्म की #FirstPic
काफी दिनों से हर कोई बस एक ही गॉसिप कर रहा है। कि आखिर ऋतिक रोशन कुछ बोल क्यों नहीं रहे हैं। लेकिन अब ऋतिक रोशन ने भी बोल दिया है लेकिन अपने काम से।
दरअसल, ऋतिक रोशन कुछ कह नहीं रहे हैं क्योंकि वो अपनी अगली फिल्म की तैयारी में काफी ज़्यादा व्यस्त हैं। कम से कम ऋतिक दिखा तो यही रहे हैं।

ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये तस्वीर डाली और लिखा - सर चकरा देने वाला सेशन। अब ये ऋतिक की कौन सी फिल्म है पता नहीं।
हो सकता है कि ये कृष 4 हो या फिर वो एक कबड्डी फिल्म करने वाले थे, हो सकता है ये उसकी तस्वीर हो। जो भी कम से कम ऋतिक ने अपनी इज़्जत बचाने के लिए कुछ तो किया।
वैसे अपनी इज़्जत बचाते बचाते वो हाल ही में एक गलती कर चुके हैं। खबर है कि ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार की सुपर 30 बायोपिक रिजेक्ट कर दी है।
इसका कारण ये था कि फिल्म बना रहे थे, कंगना रनौत के क्वीन डायरेक्टर विकास बहल। इसके अलावा ऋतिक को सलमान खान से पहले रेस 3 ऑफर हुई थी।
लेकिन इस समय ऋतिक फिल्म में भी निगेटिव दिखना नहीं चाहते और इसलिए उन्होंने वो फिल्म भी रिजेक्ट कर दी।
वैसे हाल फिलहाल में तो ऋतिक कितनी फिल्में साइन करके छोड़ चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications
