रितिक रौशन की ब्रेन सर्जरी आज फैन्स ने मांगी दुआ!
बॉलीवुड के कृष यानी रितिक रौशन जो कि आज भी करोड़ों लड़कियों के दिलों पर राज करते हैं की आज ब्रेन सर्जरी है। राकेश रौशन ने मीडिया को बताया है कि रितिक रौशन के ब्रेन मेंब्रेन और स्कल सबड्यूबरियल हेमाटोमा में एक क्लॉट है और आज शाम उनका ऑपरेशन होगा। रितिक रौशन ने खुद अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है और कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि वो जल्द ही ठीक होकर वापस आएंगे। रितिक रौशन की ब्रेन सर्जरी की बात सुनकर उनके फैन्स काफी दुखी हैं और परेशान भी। सभी उनकी कुशलपूर्वक सर्जरी की कामना कर रहे हैं। उन्हें हुआ क्या है फिल्हाल इस बारे में कुछ डीटेल नहीं मिली है लेकिन खबर के अनुसार रितिक रौशन को दोपहर करीब 2 से 3 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा और शाम को उनका ऑपरेशन होगा।
रितिक रौशन ने फेसबुक पर पोस्ट किया है- हम सभी को पता है कि हम अपने दिमाग का यूज करके ही अपनी जिंदगी में खुशियां लाते हैं। मैंने भी खुद को मिले इस बेहतरीन गिफ्ट को यूज करके अपनी जिंदगी को काफी खुशहाल बनाया है। ये हमें देखने की, सुनने की, महसूस करने की, सूंघने की और टेस्ट करने की शक्ति देता है। ये हमें डर से सामना करने की और ऐसी चीजों को करने की हिम्मत देता है जिन्हें करने के बारे में हम सोच भी नहीं सकते। शायद अब वक्त आया है कि जब मैं इस शक्ति को और महसूस कर सकूं। आज मेरी ब्रेन सर्जरी है और मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि मैं जल्द ही ठीक हो कर वापस आउंगा। सभी को प्यार।
रितिक रौशन के सभी फैन्स इस खबर को सुनकर काफी परेशान और चिंतित हैं। सभी मिलकर रितिक रौशन की जल्द और सकुशल वापसी की दुआ कर रहे हैं। वनइंडिया की तरफ से भी रितिक रौशन को ढ़ेर सारी दुआएं। हमें उम्मीद है कि रितिक जल्द ही इस मुश्किल की घड़ी से निकलकर वापस अपने फैन्स के सामने आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











