रितिक का ब्रेन ऑपरेशन सफल, सुजैन ने फैन्स को कहा थैक्स
रितिक रौशन की ब्रेन सर्जरी 7 जुलाई को सफलता पूर्वक मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में हुई। रितिक रौशन की सर्जरी के दौरान उनका पूरा परिवार यानी उनके पिता राकेश रौशन, उनकी पत्नी सुजैन खान उनके साथ अस्पताल में ही मौजूद थे। रितिक रौशन की सर्जरी शाम के दौरान हुई और अब बताया जा रहा है कि 48 घंटों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। अभी भी मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर मीडिया वालों की भीड़ जमा है और सभी को इंतजार है कि रितिक रौशन से जुड़ी कुछ नयी अपडेट उन्हें मिले। रितिक रौशन की ब्रेन सर्जरी को लेकर मीडिया में भी काफी हलचल है लेकिन सभी को इस बात का संतोष है कि रितिक रौशन की सर्जरी बहुत क्रिटिकल नहीं थी और शायद इसी वजह से उनकी सर्जरी इंडिया में ही रखी गयी।
रितिक रौशन की ब्रेन सर्जरी 7 जुलाई को शाम को शुरु हुई। रितिक रौशन को दोपहर करीब 2-3 बजे हिंदुजा अस्पताल में एडमिट किया गया और वहां उन्हें सर्जरी के बाद 48 घंटों तक अस्पताल में ही रखा गया है। रितिक रौशन ने अपनी ब्रेन सर्जरी से पहले फेसबुक पर भी दो स्टेटस अपडेट किये। रितिक रौशन ने अपने सभी फैन्स को कहा कि उनका ऑपरेशन सफलता पूर्वक जल्द ही हो जाएगा और आप लोग ज्यादा परेशान ना हों। रितिक ने सभी को धन्यवाद भी कहा कि सभी उनके लिए इतना परेशान हैं और दुआएं मांग रहे हैं। फिल्हाल रितिक रौशन बिल्कुल ठीक हैं और जल्द ही अपने परिवार के साथ घर वापस आ जाएंगे।
रितिक रौशन की ब्रेन सर्जरी के चलते सिद्धार्थ आनंद की फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग भी थोड़ा आगे बढ़ा दी गयी है। रितिक रौशन के बिल्कुल ठीक हो जाने के बाद ही अब उनकी फिल्मों की शूटिगं शुरु होगी। फिल्हाल कृष 3 फिल्म पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। हाल ही में धूम के गानों की डबिंग भी पूरी हो चुकी है। फिल्हाल रितिक के सकुशल वापस फील्ड पर आ जाने का सभी को इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











