रितिक से मिलने उनके घर पहुंचे शाहरुख खान!
रितिक रौशन की ब्रेन सर्जरी के बाद से बॉलीवुड हस्तियों का जमावाड़ मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में लगा हुआ है। सभी सेलिब्रिटीज रितिक रौशन से मिलकर उनके हाल चाल लेना चाहते हैं। कल ही बॉलीवुड सितारे आईफा अवॉर्ड्स के खत्म होने पर मुंबई वापस आए हैं और वापस आने के बाद कई सितारे रितिक से मिलने अस्पताल गये। खबर के अनुसार बॉलीवुड किंग शाहरुख खान भी आईफा से वापस आने के बाद रितिक रौशन के घर गये। लेकिन रितिक रौशन अभी तक अस्पताल में ही हैं और उन्हें बुधवार को अस्तपाल से छुट्टी मिलेगी। रितिक रौशन के फैन्स भी उनके सकुशल वापस घर आ जाने का इंतजार कर रहे हैं।
सुजैन खान ने रितिक रौशन की सर्जरी पूरी हो जाने के बाद रितिक रौशन के सभी फैन्स को धन्यवाद कहा उनके प्यार और उनकी शुभकामनाओं के लिए। रितिक के पिता राकेश रौशन ने भी मीडिया से मिलकर सभी को धन्यवाद कहा और साथ ही रितिक रौशन को सिर पर लगी चोट को लेकर सारी बात डीटेल में बताई। रितिक रौशन के सिर पर ये चोट फिल्म बैंग बैंग की शूटिग के दौरान लगी थी। राकेश रौशन ने बताया कि वो लोग बैंग बैंग के एक स्टंट की शूटिगं कर रहे थे फिएट शहर में और उस स्टंट के दौरान ही रितिक रौशन के सिर पर हल्की सी चोट लग गयी थी जिसका पता उस समय नहीं हुआ।
बाद में जब रितिक के सर में दर्द हुआ तो पहले तो उन्हें लगा कि यूं ही दर्द उठ रहा है। फिर कुछ दिनो बाद लगातार जब उनके सिर में दर्द रहने लगा तो उन्होंने सिर का सीटी स्कैन कराया और तब पता चला कि उनके सिर में ब्लड क्लॉट बन गया है जिसे ऑपरेशन के जरिये निकालना होगा।


Click it and Unblock the Notifications











