रितिक पहुंचे अपने स्कूल डेज़ में

बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन पिछले दिनों अपने स्कूल 'बॉम्बे स्कॉटिश' पहुंचे तो उन्हें अपने स्कूल के दिन याद आ गए। जब रितिक वहां पहुंचे तो उन्होंने अपने स्कूल से जुड़ी यादें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि वह भी बाकी बच्चों की तरह स्कूल जाना पसंद नहीं करते थे और कोई न कोई बहाना तैयार रखते थे स्कूल ना जाने का।

अपनी फिल्म अग्निपथ के प्रमोशन के सिलसिले में स्कूल पहुंचे रितिक उन जगहों को देखकर भावुक हो गए जहां वह हैंग आउट करते थे। उन्होंने अपनी इंग्लिश टीचर को भी मिस किया जो कि अब रिटायर्ड हो चुकी हैं।

वहीं जब रितिक स्टूडेंट्स के बीच पहुंचे तो कई स्टूडेंट्स ने उन्हें उनके स्टाइल में डांस करके हैरान कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी क्लास भी विजिट की। जब कुछ टीचर्स ने उन्हें मार्च में होने वाले अपने एनुअल फाउंडर्स डे में शामिल होने के लिए कहा तो उन्होंने बहुत ही विनम्रता से कहा कि उस दौरान वह क्रिश 3 की शूटिंग में बिजी होंगे लेकिन अगले साल जरूर आने की कोशिश करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X