अब रितिक जुड़ेंगे 'हूसे डॉट कॉम' से

शाहरुख खान और करन जौहर के बाद ऋतिक ऐसी भारतीय हस्ती हैं जिन्हें इस वेबसाइट से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस वेबसाइट से ऋतिक के दुनियाभर के प्रशंसक जुड़े हुए हैं।
'हूसे डॉट कॉम' के संस्थापक स्टीव एलिस ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है, 'दुनियाभर की विशिष्ट हस्तियों व प्रभावशाली लोगों को डिजिटल दुनिया में अपनी उपस्थिति के प्रबंधन व नियंत्रण के लिए कुछ उपकरण उपलब्ध कराने व उन्हें उनके द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सामग्री पर स्वामित्व देने के मकसद से यह कम्पनी बनाई गई है।'
हम आपको बता दें कि टॉम हैंक्स, जिम केरी, क्रिस्टिएनो रोनाल्डो, एनरिक इग्लेसियास, स्टीव मार्टिन, केविन स्पेसी, जॉन क्यूसेक और कीथ अर्बन जैसी अंतर्राष्ट्रीय स्टार 'हूसे डॉट कॉम' का इस्तेमाल करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











