रितिक के जन्मदिन पर फैंस ने की रितिक-सुजैन के एक होने की दुआ!

रितिक रौशन के जन्मदिन को लेकर इस साल कुछ भी इंतजाम नहीं किये गये हैं। लेकिन खबर है कि सुजैन रौशन बच्चों के साथ रितिक रौशन के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने और उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए राकेश रौशन के घर जाने का प्लान कर रही हैं। फैंस ने भी सुबह से ही रितिक रौशन को उनके जन्मदिन पर ढ़ेर सारी बधाइयां देने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइ्टस पर मैसेजेस करने शुरु कर दिये थे। पिछले साल रितिक रौशन ने अपने जन्मदिन पर मीडिया को बुलाकर एक छोटी सी प्रेस कॉफ्रेंस भी की थी। वैसे भी रितिक और आमिर ने ही जन्मदिन पर मीडिया को बुलाकर प्रेस कॉंफ्रेंस करने की परंपरा शुरु की थी और अब उन्होंने ही अपने जन्मदिन पर ये परंपरा तोड़ दी।
मीडिया देर रात तक रितिक के घर के बाहर ये सोचकर पहरा देती रही कि कोई ना कोई सेलिब्रिटी उनके घर जाकर रितिक को जन्मदिन की बधाई देगा। या फिर उनके घर देर रात कोई पार्टी होगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। क्योंकि रितिक मीडिया को बुलाकर फिर से अपने पर्सनल लाइफ पर डिसकशन नहीं करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने ना ही किसी सेलिब्रिटी को घर पर बुलाया और ना ही किसी तरह की पार्टी की अनाउंसमेंट की।


Click it and Unblock the Notifications