रितिक हैं 'अरबपति क्लब' में कम उम्र के मेंबर
रितिक रोशन बॉलीवुड के सुपरहीरो माने जाते हैं। उनकी फिल्म इंडस्ट्री में अलग ही पहचान है, वह किसी भी फिल्म के लिए जी जान लगा देते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'अग्निपथ' हिट हुई है लेकिन तुरंत ही वह अपनी अगली फिल्म की क्रिश 3 की शूटिंग में व्यस्त हो गए।
अपनी व्यस्तता के चलचे इस होली में भी वह अपने परिवार वालों के साथ नहीं थे। उनकी मेहनत का ही परिणाम है कि वह बॉलीवुड के 'अरबपति क्लब' में सबसे कम उम्र के एक्टर के तौर पर शामिल हो गए हैं।
करण जौहर की फिल्म बनी 'अग्निपथ' ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और पैसे के साथ-साथ इसे फिल्म समीक्षको की भी सराहना मिली। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 125 करोड़ की कमाई कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications











