''ऋतिक 'मैं' में नहीं..'हम' में भरोसा करते हैं''

उर्वशी रौतेला ने की ऋतिक रोशन की तारीफ। कहा कि ऋतिक टीम वर्क में विश्वास करते हैं।

By Shivani Verma

फिल्म काबिल के गाने में 'हसीनों का दीवाना' आइटम सॉन्ग करने पर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की काफी तारीफ हो रही है। इस गाने को 50 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसमें उर्वशी के डांस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। हाल ही में उर्वशी ने इस गाने को करने का अनुभव शेयर किया है।

#Reaction-पूरा बॉलीवुड एक साथ..संजय लीला भंसाली पर हुए अटैक के बाद गुस्से में स्टार्स

उर्वशी ने बताया कि उनका ये अनुभव काफी शानदार रहा। उर्वशी ने बताया कि गाने के शूट के दौरान ऋतिक रोशन वहां मौजूद थे। ये मेरे ज़िंदगी का अभी तक का बेस्ट एक्सपीरियंस है। उन्होंने बताया कि ऋतिक ने उन्हें काफी प्रोत्साहित किया है।

hrithik-roshan-believes-us-not-me-says-urvashi-rautela

ऋतिक कभी भी 'मैं' नहीं करते उनके लिए बस 'हम' है। जब मैं उनसे फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान मिली और उन्हें फिल्म के लिए बधाई दी तो उन्होंने कहा कि ये हमारी फिल्म है। ऋतिक हमेशा एकता और टीम वर्क में विश्वास रखते हैं। उनका ये अंदाज़ मुझे काफी पसंद है।

आपको बता दें कि ऋतिक की ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म अच्छी कमाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X