ऋतिक रोशन ने बेहद खास दिन शुरु की सुपर 30 की शूटिंग..किया ट्वीट
ऋतिक रोशन अपनी अगली फिल्म सुपर 30 की तैयारियों में काफी दिनों से लगे हुए थे और आखिरकार उन फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है।जी हां सुपर 30 फिल्म की शूटिंग विद्या और ज्ञान की देवी के दिन यानि सरस्वती पूजा के दिन शुरु हुई है।
ऋतिक रोशन ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी के खास मौके पर मैं सुपर 30 फिल्म की शुरुआत कर रहा हूं जिसमें मैं एक शिक्षक की भूमिका निभा रहा हूं। ज्ञान की देवी अपना आर्शीवाद हम पर बनाएं रखें।"
Recommended Video

फिल्म की शूटिंग पटना में ना होकर लखनऊ में होने वाली है।दरअसल पहले फिल्म की शूटिंग पटना में ही होने वाली थी लेकिन सुरक्षा कारणों से फिल्म की शूटिंग लखनऊ में की जाएगी।हालांकि कुछ समय के बाद ऋतिक रोशन पटना जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने वाले हैं।
इसके अलावा आनंद कुमार के घर और कोचिंग सेंटर भी जाएंगे.. ताकि उन्हें उन्हें अपने किरदार को समझने में और आसानी हो। दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी जिज्ञासा है क्योंकि फिल्म में पहली बार ऋतिक रोशन एक शिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications