बंपर 100 करोड़ की फीस, ऋतिक रोशन ने बनाया रिकॅार्ड, रिपोर्ट्स में डिटेल, कई बिग स्टार्स पीछे!
ऋतिक रोशन के लिए साल 2019 उनके करियर के लिए बेहद शानदार रहा है। लंबे समय बाद बीता साल ऋतिक के लिए दो हिट फिल्मों की फेहरिस्त लेकर आया था। सबसे पहले सुपर 30 में शिक्षक की भूमिका ने उन्हें सुपरहिट कैटेगरी में शामिल किया। इसके बाद टाइगर श्रॅाफ के साथ वॅार फिल्म ने ऋतिक को फिर से एक्शन सुपरस्टार के तौर पर पर्दे पर स्थापित करने की सफल कोशिश की है।
फिल्म के अंत से इतना तो साफ है कि मेकर्स वॅार 2 को लेकर जल्द कोई घोषणा कर सकते हैं। हालांकि कोरोना के कारण कई बडे़ प्रोजेक्ट लटके हुए हैं। ऐसे में वॅार 2 के लिए अगले साल का इंतजार करना हो सकता है।

लेकिन आपको बता दें कि वॅार की पूरी कमाई में से ऋतिक रोशन को निजी तौर पर 100 करोड़ का फायदा हुआ है। बता दें कि ये फिल्म के मुनाफे में ऋतिक की हिस्सेदारी है जिसे वो लेकर अपने घर गए हैं। वॅार ऋतिक के लिए सबसे बड़ी और तगड़ी कमाई दे गया है। आप इसे ऋतिक की फीस भी मान सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications