रितिक नहीं दे रहे मीडिया को तलाक के बारे में पूछने का मौका!
रितिक रौशन और सुजैन खान रौशन के तलाक की खबर साल 2013 की सबसे बड़ी खबर थी। इस खबर ने रौशन परिवार को तो दुखी किया ही साथ ही रितिक के फैंस भी इस खबर से काफी दुखी हुए। रितिक और सुजैन के बीच अनबन की खबरें तो वैसे भी काफी समय से मीडिया में आ रही थीं लेकिन रितिक ने हमेशा ही इन खबरों का खंडन किया। कृष 3 फिल्म की रिलीज के दौरान तो रितिक ने यहां तक कहा कि सुजैन रौशन को कृष 3 बहुत पसंद आई और उन्होंने कहा कि ये रितिक रौशन की अब तक की सबसे बेस्ट फिल्म है। रितिक ने कहा कि सुजैन और उनके बीच कुछ भी प्रॉबल्म नहीं है। दोनों एक दूसरे के साथ ही हैं।
लेकिन जैसे ही कृष 3 फिल्म रिलीज हुई और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाडे़ उसी के बाद ही रितिक रौशन और सुजैन रौशन की तरफ से मीडिया को स्टेटमेंट भेजा गया कि दोनों एक दूसरे से अलग होना चाहते हैं और अपने 17 साल के पुराने रिश्ते को खत्म करना चाहते हैं। रितिक रौशन ने अपने स्टेटमेंट में साफ साफ कहा कि सुजैन रौशन उनसे अलग होना चहाती हैं। इस तलाक के बाद सुजैन ने मीडिया में आकर कहा कि उनके और रितिक के तलाक के पीछे किसी तीसरे का हाथ नहीं है। बस कुछ परिस्थिति ऐसी थी कि वो दोनों अलग हो गये। लेकिन रितिक नये साल तक मीडिया के सामने आए ही नहीं। आखिरकार हाल ही में रितिक रौशन एक ब्रांड के इवेंट में नज़र आए। जहां पर उन्होंने अपने फैंस के साथ ज्यादा से ज्यादा इंटरेक्ट किया लेकिन मीडिया से अपना इंटरेक्शन बहुत ही कम रखा।
रितिक को पता था कि मीडिया उनसे उनके तलाक को लेकर कुछ ना कुछ पूछेगी। इसलिए उन्होंने इस ईवेंट के दौरान सिर्फ अपने फैंस के साथ ज्यादा से ज्यादा इंटरेक्शन किया। लेकिन मीडिया से थोड़ी दूरी बनाए रखी। रितिक ने अपने फैंस के साथ अपनी फिल्म के गाने पर डांस भी किया और सभी ने मिलकर रितिक को कहा कि रितिक की फिल्म कृष 3 उन्हें बेहद पसंद आई।


Click it and Unblock the Notifications











