सुजैन खान के पिता संजय खान की ईद पार्टी पर पहुंचे ऋतिक रोशन, तलाक लेकिन दोस्ती बरकरार
ऋतिक रोशन और सुजैन खान को भला कौन नहीं जानता है..शादी के बाद तलाक और आज भी इन दोनो की दोस्ती सभी सोचने पर मजबूर कर देती है कि आखिर जब ये दोनो अभी तक दोस्त है तो फिर तलाक क्यों हो गया था। बता दें कि ईद के मौके पर ऋतिक रोशन सुजैन खान के घर ईद की दावत पर पहुंचे और इनकी बातें फिर से शुरु हो गई है। बता दें कि सुजैन खान के पिता संजय खान ने घर पर ईद की पार्टी रखी थी और इस मौके पर ऋतिक रोशन को भी बुलाया था। ऋतिक ने इस पार्टी की ले आई दावत कुबूल की और वहां पहुंच गए। सुपरस्टार की फोटो लगातार वायरल हो रही है और लोग इस बारे में बातें कर रहे है।
इस पार्टी की में उनके अलावा कई लोग शामिल थे। हाल ही में खबर आई थी कि दोनो फिर से एक साथ रहने के बारे मे विचार कर रहे है और इसका कारण दोनो के बच्चे थे।

बच्चों के लिए दोनो जल्दी जल्दी मिलना पड़ता था और कई बार दो पूरे परिवार को तलाक के बाद भी छुट्टिया मनाते और घूमते हुए देखा गया है।
इस पार्टी में दिया मिर्जा, किम शर्मा और करिश्मा तन्ना के अलावा भी कई एक्टर्स देखने को मिले। इस समय ऋतिक रोशन अपनी आने वाली फिल्म सुपर 30 को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है और फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है।
काफी समय से किसी बड़ी फिल्म में नजर ना आने वाले ऋतिक रोशन इस फिल्म से धमाकेदार वापसी करने को पूरी तरह से तैयार है।
इस फिल्म को पहले एक बायोपिक की तरह बनाया जा रहा था पर बाद मे इसको बदल दिया गया है। इसके अलावा ऋतिक रोशन का नाम कृष 4 के लिए भी सामने आ रहा है और हो सकता है कि फिल्म जल्दी बननी शुरु हो जाए।


Click it and Unblock the Notifications
