लेडी लव Saba Azad के साथ डिनर डेट पर पहुंचे Hrithik Roshan, आधी रात को वायरल हो गईं तस्वीरें

सुपरस्टार ऋतिक रोशन इस वक्त अपनी फिल्मों के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। सुजैन खान से अलग होने के काफी समय के बाद उनका नाम इस वक्त सबा आजाद से जुड़ा है और लगातार उनके साथ अभिनेता नजर आते रहते हैं। इस वक्त भी सबा आजाद के साथ ऋतिक रोशन का कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। गौरतलब है कि वो इस मौके पर अपने लेडी लव के साथ डिनर डेट पर पहुंचे थे।
लंबे समय के बाद फाइटर का पहला शेड्यूल पूरा करने के बाद ऋतिक रोशन मुंबई वापस आए थे। इसके बाद उन्होने सबा के साथ समय बिताने के बारे में सोचा।
डिनर डेट के दौरान ऋतिक और सबा मीडिया के कैमरे में कैद हो गए और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहीं हैं। ऋतिक रोशन ने इस दौरान कैजुअल कारगो और टी-शर्ट पहनी हुई थी जबकि सबा आजाद भी काफी कूल लुक में नजर आईं।

ये है तस्वीर
सबा आजाद और ऋतिक रोशन ने जैसे ही पैपराजी को देखा दोनों मुस्कुराने लगे। दोनों अपने रिश्ते को खुलकर लोगों के सामने पेश करते हैं और फैंस उनकी जोड़ी को पसंद भी करते हैं।

अच्छे प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकतीं हैं
सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों पर लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। सबा आजाद की बात करें तो वो एक सिंगर-एक्ट्रेस हैं जोकि काफी जल्दी कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकतीं हैं।

दोनों सितारे शादी के बंधन में बंध सकते हैं
इन दोनों के रिश्ते की शुरुआत एक कॉमन फ्रेंड के कारण हुई थी और अब खबरें आती हैं कि काफी जल्दी दोनों सितारे शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वर्कफ्रंट पर ऋतिक रोशन इस वक्त अपनी फिल्म फाइटर को लेकर बिजी हैं और इसके लिए काफी मेहनत कर रहे हैँ।

फाइटर
फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी धमाकेदार रोल में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फाइटर एक एक्शन फिल्म होगी जिसमें वो अलग लेवल का एक्शन करते नजर आने वाले हैं।

विक्रम वेधा
आखिरी बार अभिनेता को सैफ अली खान के साथ फिल्म विक्रम वेधा में देखा गया था और उन्होने काफी शानदार परफॉर्मेंस दी थी।


Click it and Unblock the Notifications











