पहली बार बनेगी ऋतिक रोशन- आलिया भट्ट की जोड़ी, 2020 में होगा धमाका!
कुछ ही दिनों पहले संजय लीला भंसाली ने आलिया भट्ट के साथ अगली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की आधिकारिक घोषणा की थी। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए अब ऋतिक रोशन को भी अप्रोच किया जा रहा है। जी हां, इस भंसाली फिल्म में पहली बार आलिया भट्ट और ऋतिक रोशन की जोड़ी बन सकती है। ऋतिक फिल्म में डॉन हाजी मस्तान का किरदार निभा सकते हैं।
यह फिल्म दिसंबर के पहले हफ्ते से फ्लोर पर जाने वाली है। लेकिन फिलहाल ऋतिक को लेकर कोई ऑफिशिल घोषणा नहीं की गई है। देखना दिलचस्प होगा कि ऋतिक इस बड़े प्रोजेक्ट को हामी भरते हैं या नहीं। वॉर की बेजोड़ सफलता के बाद कोई शक नहीं कि ये फिल्म भी ऋतिक के लिए कमाल कर सकती है।

फिल्म 11 सितंबर 2020 को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म गैंगस्टर गंगूबाई कोठेवाली की कहानी होगी। आलिया लंबे समय से भंसाली के साथ फिल्म करना चाहती थीं। जाहिर है इस फिल्म को लेकर वो काफी उत्साहित हैं। राजी के बाद अब यह भी आलिया की रियल लाइफ घटनाओं पर बनी फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications











