ऋतिक रोशन ने फैंस के लिए की एक कॉन्टेस्ट की घोषणा, मिलेगा विक्रम वेधा ट्रेलर को सबसे पहले देखने का मौका
हाल ही जारी किया गया विक्रम वेधा का टीजर अपनी रिलीज के बाद हर तरफ चर्चा का विषय बन गया। अब फिल्म के बहुप्रतीक्षित ट्रेलर के रिलीज होने की बारी है और ऐसे में फिल्म के मेकर्स एक नए ट्रेंड के साथ समाने आए हैं जिसमें फैन्स को अपने #VikramVedhaPose में अपनी पिक्चर शेयर करनी है और जिसके बाद उन्हें दुनिया में किसी से भी पहले ट्रेलर देखने का मौका मिलेगा।
इस अहम अनाउंसमेंट को शेयर करते हुए विक्रम वेधा के दोनों अभिनेता ऋतिक रोशन और सैफ अली खान ने वीडियो पोस्ट की हैं। जहां ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। वहीं, सैफ के सोशल मीडिया पर ना होने की वजह से मेकर्स ने उनका वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है।

इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "विक्रम आप सभी के लिए एक अहम सूचना के साथ आया है। अपना #VikramVedhaPose साझा करें और पूरी दुनिया के पहले कल #VikramVedhaTrailer देखने का मौका पाएं! #VikramVedha 30 सितंबर 2022 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।"
विक्रम वेधा को गुलशन कुमार, टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फ्राइडे फिल्मवर्क्स एंड जियो स्टूडियोज और YNOT स्टूडियोज प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत किया है। यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार और एस शशिकांत और द्वारा निर्मित हैं, जो 30 सितंबर 2022 को विश्व स्तर पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
हाल में रिलीज हुए विक्रम बेधा के टीजर को दर्शकों द्वारा काफी धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और जिसके बाद ये सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले हिंदी फिल्म के टीजर के रूप में सामने आया है।


Click it and Unblock the Notifications