रितिक को कंगना की जिंदगी का मिस्ट्री मैन बना दिया..रितिक नाराज़!
रितिक रौशन और सुजैन रौशन के अलग होने के बाद से रितिक रौशन का नाम बॉलीवुड सुंदरियों के साथ कुछ ज्यादा ही जोड़ा जाने लगा है। कभी कैटरीना कैफ तो कभी कंगना रनौत। फिल्म कृष 3 की शूटिंग के दौरान कंगना रनौत और रितिक रौशन की नजदीकियों को लेकर काफी सुर्खियां बनीं और हद तो ये हो गयी कि हाल ही में एक न्यूजपेपर ने रितिक रौशन को कंगना रनौत की जिंदगी का मिस्ट्री मैन बता दिया।
इस खबर को पढ़कर रितिक रौशन बेहद नाराज हुए और उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये अपनी नाराजगी जाहिर की। रितिक रौशन ने लिखा डीएनए..घंटो बाद..कवर स्टोरी..बेहद खूबसूरत। ये इतनी अजीब है कि इसपर मुझे गुस्सा भी नहीं आ रहा है। क्या ये पेपर्स और इसके लेखक भ्रांतियों में जीते हैं।
इसके बाद रितिक ने एक और ट्वीट लिखा मुझे लग रहा है कि शायद मैं सिंगल होने की कीमत चुका रहा हूं। लेकिन मैं ये कीमत नहीं चुकाउँगा। आप सभी का दिन शुभ हो


Click it and Unblock the Notifications











