War Movie में ऐसे होगी ऋतिक- टाइगर की टक्कर, फैंस के लिए जबरदस्ट ट्विस्ट !
'सुपर 30' की दमदार सफलता के बाद ऋतिक रोशन का सारा फोकस इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों पर है। आने वाले दिनों में ऋतिक की सबसे चर्चित फिल्म होगी 'वॅार'। टाइगर श्रॅाफ और ऋतिक की एक झलक इस फिल्म के एक टीजर में मिल चुकी है। जिसके बाद फैंस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
लेकिन एक और बड़ा ट्विस्ट है जो इस फिल्म के साथ जुड़ गया है। ये जाहिर हो गया है कि फिल्म में दमदार एक्शन के साथ टाइगर और ऋतिक के बीच मुकाबला होता हुआ दिखाई देगा। इससे भी दिलचस्प एक और ट्विस्ट है जो फिल्म को सुपरहिट बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

ये तो सभी जानते हैं कि ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॅाफ बेहतरीन डांसर हैं। खुद टाइगर भी कई बार इसका जिक्र करते हैं कि वह ऋतिक के डांस के फैन हैं।


Click it and Unblock the Notifications