WAR क्लाइमेक्स: दुनिया के सबसे बडे़ जहाज पर होगा ऋतिक-टाइगर का खतरनाक एक्शन
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर इस साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बताई जा रही है। 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म के एक्शन को लेकर कई तरह की जानकारी सामने आ चुकी है।
बॅालीवुड के दो एक्शन हीरो को एक साथ फाइट करते हुए दिखाने के लिए मेकर्स ने जहां करोड़ों खर्च किए हैं वहीं कई बेहतरीन लोकेशन पर फाइट सीन की भी शूटिंग की है।

ऐसा दावा किया जा रहा है कि वॉर को ऐसे लोकेशंस पर शूट किया गया है जहां पर हिंदी फिल्म के मेकर्स शूटिंग करने से बचते हैं। ऐसा ही एक फाइनल सीन (आप इसे क्लाइमेक्स सीन भी कह सकते हैं ) को दुनिया के सबसे बड़े जहाज पर 5 घंटे में शूट किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











