War- इतनी बड़ी है ऋतिक-टाइगर की वाॅर , एक्शन- एडवेंचर का डबल डोज, 7 बड़ी जानकारी !
लंबे समय के इंतजार के बाद ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॅाफ की वाॅर का ट्रेलर रिलीज हो गया। 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली वॅार के ट्रेलर को देखने के बाद ये साफ हो गया कि दो एक्शन सुपरस्टार्स के साथ पर्दे पर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने कुछ बड़ा करने की प्लानिंग की है।
ट्रेलर देखकर इसे साफ समझा सकता है। फिल्म के ट्रेलर मे भी टाइगर के शिक्षक बने हैं ऋतिक रोशन। रियल जिंदगी में भी टाइगर अपना आदर्श ऋतिक को मानते हैं। फैंस के लिए ये फिल्म इस लिहाज से भी दिलचस्प है कि बॅालीवुड के दो काबिल एक्शन हीरो ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक दूसके के खिलाफ फिल्म में खड़े हैं।

दोनों की एक साथ ये पहली फिल्म है। वहीं ट्रेलर रिलीज के बाद ये इस बात की चर्चा है कि वॅार इस साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बन सकती है, आइए जानते हैं कि फिल्म के एक्शन पर कितने करोड़ खर्च किए गए हैं साथ ही किस तरह वाॅर को 7 एक्शन सीन और 15 अलग सिटीज में शूट किया गया है..


Click it and Unblock the Notifications











