टाइगर और ऋतिक की फिल्म का नाम होगा फाइटर? बागी स्टार ने दूर कर दी गलतफहमी
जबसे सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ की जोड़ी बनी है वो काफी ज्यादा खुश हैं और जल्द से जल्द ऋतिक रोशन के साथ काम करने के बारे में सोंच रहे हैं। ऋतिक और टाइगर की इस एक्शन फिल्म को लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी कि फिल्म का नाम फाइटल होने वाला है। इसको लेकर अब टाइगर श्रॉफ का बड़ा बयान सामने आया है जो कि आपको सबकुछ क्लियर कर देगा।
टाइगर ने इस खबर को पूरी तरह से अफवाह बताते हुए नकार दिया है। उनका कहना है कि इस तरह की कोई बात ही नहीं हुई और ना ही अभी तक फिल्म के नाम की बात भी हुई है। काफी समय से फाइटर को लेकर मार्केट में चर्चा हो रही थी।

गौरतलब है कि ये पहली बार है कि ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक साथ किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर पहले ही टाइगर श्रॉफ ये कह चुके हैं कि वो काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं क्योंकि वो अपने चहीते कलाकार के साथ इस फिल्म में नजर आने वाले हैं।
टाइगर श्रॉफ ने इसके पहले बागी और ऋतिक रोशन ने बैंग बैंग में दमदार एक्शन किया है। फिलहाल फिल्म का इंतजार है और इसके टाइटल के ऐलान का भी बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications