ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म 'वॉर' का सीक्वल फाइनल, 2022 में होगी शुरुआत

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी ने साल 2019 में ऐसा धमाका किया था, जिसे देखते हुए अब फिल्म का सीक्वल भी प्लान किया जा चुका है। ये दोनों सितारे ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म वॉर में साथ नजर आए थे। यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से भी ऊपर की कमाई की थी।

हाल ही में फिल्म ने अपनी रिलीज के 2 साल पूरे किये हैं। जिस पर निर्देशक ने फिल्म के सीक्वल 'वॉर 2' को कंफर्म कर दिया है। फिल्म के सीक्वल पर अगले साल यानि की 2022 में काम शुरु कर दिया जाएगा।

war-sequel

सिद्धार्थ आनंद ने कहा, "हम जानते थे कि अगर वॉर चली तो हमें इसका सीक्वल बनाना पड़ेगा। मैंने अपनी राय आदित्य चोपड़ा के सामने रखी है। मुझे लगता है, हम अगले वर्ष से शुरू कर पाएंगे। वॉर 2 एक बड़ी चुनौती है और हम इसके लिए परिस्थितियां सामान्य चाहते हैं ताकि हम इसे अच्छे से बना पाएं।"

कौन होंगे एक्टर्स!

कौन होंगे एक्टर्स!

हालांकि वॉर के सीक्वल में भी ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी दिखेगी या नहीं.. इस पर कोई खुलासा नहीं किया गया है। बता दें, वॉर के क्लाईमैक्स में टाइगर के किरदार को मार दिया गया है।

ऋतिक स्क्रिप्ट से नहीं थे खुश

ऋतिक स्क्रिप्ट से नहीं थे खुश

हाल ही में ऋतिक ने वॉर के बारे में बात करते हुए बताया, "मैंने जब स्क्रिप्ट पढ़ी थी, तो मुझे उसमें कुछ ऐसा नहीं लगा, जिसे मैं रोमांचित होता। मुझे यह सस्ती और हल्की किस्म की फिल्म लगी।" जब सिद्धार्थ आनंद और आदित्य चोपड़ा को उनके रिएक्शन के बारे में पता चला तो वे उनसे मिलने के लिए उनके घर चले आए। आदित्य ने उनसे कहा था कि वे इस फिल्म को 'धूम 2' की तरह माने। आखिर में, ऋतिक फिल्म करने के लिए राजी हो गए।

बैकग्राउंड डांसर बनने को तैयार हैं टाइगर

बैकग्राउंड डांसर बनने को तैयार हैं टाइगर

वहीं, टाइगर श्रॉफ ने एक बार कहा था कि वो 'वॉर' फिल्म सीक्वल में 'घुंघरू' गाने में बैकग्राउंड डांसर बनने के लिए तैयार हैं। इस गाने में ऋतिक रोशन और वाणी कपूर नजर आए थे और दर्शकों ने गाने और गाने में ऋतिक और वाणी की जोड़ी को काफी पसंद भी किया था।

ब्लॉकबस्टर फिल्म

ब्लॉकबस्टर फिल्म

2022 अक्टूबर में रिलीज इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 319 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह ऋतिक और टाइगर के करियर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X