अपने-अपने अफेयर को किनारे कर बेटे के लिए फिर एक साथ नजर आए ऋतिक सुजैन, फैमिली फोटो देख खिला रोशन परिवार

Sussane Khan Hrithik Roshan Photos: सुजैन खान की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट दिल को छू लेने वाली है। सुज़ैन, जो ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ और एक इंटीरियर डिजाइनर हैं, उन्होंने अपने बड़े बेटे रेहान रोशन के ग्रेजुएशन सेरेमनी से एक वीडियो शेयर किया। ऋतिक रोशन भी अपने बेटे के खास दिन पर नजर आए।
सामने आए वीडियो में रेहान को हरे रंग का गाउन पहने देखा जा सकता है। स्टेज पर कदम रखने और अपने बैचमेट्स के साथ एकजुट होने से पहले, रेहान के छोटे भाई, ऋदान ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। दोनों ने तस्वीरें क्लिक करवाईं और रेहान मंच पर जाते हैं और अपने बाकी के क्लासमेट्स के साथ जाकर खड़े हो जाते हैं।
स्टार किड को अपना सर्टिफिकेट मिलने के बाद, सुज़ैन, ऋतिक और रेहान की एक फोटो सामने आती है। अगले फ्रेम में ऋदान को अपने भाई और माता-पिता को जॉइन करते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो में एक सुंदर केक भी दिखाई देता है, जिसमें लिखा होता है- "डार्लिंग रेहान बधाई हो। यह आपके जीवन के सबसे अच्छे साल हैं... कार्पेडिएम आप पर बहुत गर्व है!!!" इसी वीडियो के अंत में, हम रेहान और दूसरे बच्चों को हवा में टोपी फेंकते हुए मेंडेटरी शॉट देते हुए देखते हैं।
बैकग्राउंड ऑडियो के लिए, सुज़ैन खान ने कोल्डप्ले के गाने गॉड पुट ए स्माइल अपॉन योर फेस को चुना और अपने कैप्शन में इसके बोल भी इस्तेमाल किए: "हम कहां जाएंगे, कोई नहीं जानता... लेकिन मुझे कहना होगा कि मैं अपने रास्ते पर हूं.. ' बधाई हो मेरे बेटे। आप ग्रेस और ताकत के प्रतीक हैं। मैं हर दिन आपसे सीखती हूं... आपकी मां होने पर मुझे गर्व है.. रेहान रोशन यह आपके जीवन के सबसे अच्छे दिनों की शुरुआत है।'
पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए, ऋतिक रोशन के पिता और रेहान के दादा, फिल्ममेकर राकेश रोशन ने कहा, "रेहान बधाई हो! यह शुरुआत है, आकाश ही लिमिट है। भगवान भला करे!" सुजैन खान के बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी ने कुछ लाल दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, "बधाई हो"। फरहान अख्तर ने कमेंट किया, "आगे और ऊपर से बधाई।" रवीना टंडन ने भी कहा, "बधाई!!!!"।
सुज़ैन खान ने 2000 में ऋतिक रोशन से शादी की। 2014 में दोनों का तलाक हो गया। सुजैन और ऋतिक अपने बेटों - रेहान और ऋदान का साथ मिलकर पालन-पोषण कर रहे हैं। फिलहाल सुजैन एक्टर अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं और ऋतिक एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ रोमांस में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











